Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

'मां' की कमाई रही फीकी, 'सितारे जमीन पर' ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

अब फिल्म के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। वहीं दूसरी ओर, आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने रिलीज के 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई करते हुए सबको चौंका दिया है।

29 Jun 2025

'मां' की कमाई रही फीकी, 'सितारे जमीन पर' ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

काजोल की हॉरर-मायथोलॉजिकल फिल्म 'मां' इस वक्त सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन ना तो दर्शकों से इसे खास प्रतिक्रिया मिली है और ना ही समीक्षकों से कोई बड़ी सराहना। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। यह फिल्म काजोल की करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी है। अब फिल्म के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। वहीं दूसरी ओर, आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने रिलीज के 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई करते हुए सबको चौंका दिया है।

काजोल की फिल्म 'मां' ने शुक्रवार को 4.65 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। वहीं शनिवार को रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़त देखने को मिली। वीकेंड का फायदा उठाते हुए 'मां' ने शनिवार को 6.18 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई 10.83 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि, अंतिम आंकड़ों में थोड़ा बदलाव संभव है। अब सभी की निगाहें रविवार की कमाई पर टिकी हैं, जिससे उम्मीद की जा रही है कि ग्राफ और ऊपर जाएगा।

दूसरी ओर, आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। इसने अपने 9वें दिन 13.63 करोड़ रुपये की दमदार कमाई करते हुए भारत में 100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अब तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 109.55 करोड़ रुपये हो चुका है। यह आमिर खान के करियर की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। खास बात यह है कि इस फिल्म में आमिर पहली बार जेनेलिया डिसूजा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं।

दूसरी ओर, काजोल की फिल्म 'मां' के साथ रिलीज हुई विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' में अक्षय कुमार, मोहनलाल और प्रभास जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा। फिल्म ने पहले दिन 9.35 करोड़ रुपये की कमाई कर शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई और शनिवार को इसका कलेक्शन घटकर सिर्फ 7 करोड़ रुपये रह गया। ऐसे में 'कन्नप्पा' ने दो दिनों में कुल मिलाकर 16.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'मां' की कमाई रही फीकी, 'सितारे जमीन पर' ने पार किया 100 करो
अब फिल्म के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। वहीं दूसरी ओर, आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने रिलीज के 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई करते





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News